Balrampur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अपात्रों के चयन का आरोप

दिवाकर कसौधन 

Balrampur : जनपद में बीते दिनों हुई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अपात्र की फर्जी प्रपत्रों के सहारे एक शादी का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी सालाना आय तीन लाख रुपये से कहीं अधिक है। जिसकी अब जांच की बात कही जा रही है।
  
मिली जानकारी के मुताबिक लड़का निर्मल थारू के पिता रामधन थारू सफाई कर्मचारी हैं, जिनका वार्षिक वेतन 3.36 लाख से 4.20 लाख रुपये के बीच है। वहीं लड़की रामेश्वरी का भाई यूपी पुलिस में कांस्टेबल है, जिसका सालाना वेतन 4.20 लाख से 4.80 लाख रुपये है। योजना के नियमानुसार कन्या पक्ष के परिवार की आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन, आय और निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं। जिनकी इस योजना में विवाह संपन्न हुआ है।

इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले खंड विकास अधिकारी ने जांच की बात कही है।

0 Comments