Balrampur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तुलसीपुर नगर इकाई का सत्र 2026-27 के लिए गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में मुन्नू तिवारी को नगर अध्यक्ष तथा रोहित सिंह को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पंचायत तुलसीपुर सभागार में आयोजित विद्यार्थी परिषद की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य अंशुज भार्गव ने संगठन के नवीन दायित्वों की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में रवि पांडेय, राजन कसौधन, सरफराज शाह एवं जटा शंकर त्रिपाठी को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रांत कार्यसमिति सदस्य निशांत मणि तिवारी, पूर्व जिला संयोजक अमन गुप्ता तथा पूर्व नगर मंत्री सभाजीत शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित वक्ताओं ने नवगठित नगर इकाई के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्र हित, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Tuesday, 9 June 2026
Home
Abvp
Devipatan Sandesh
ABVP: एबीवीपी तुलसीपुर नगर इकाई का गठन, मुन्नू तिवारी बनी नगर अध्यक्ष, रोहित नगर मंत्री
ABVP: एबीवीपी तुलसीपुर नगर इकाई का गठन, मुन्नू तिवारी बनी नगर अध्यक्ष, रोहित नगर मंत्री
Tags
# Abvp
# Devipatan Sandesh
Share This
About Devipatan Sandesh
Devipatan Sandesh
Tags
Abvp,
Devipatan Sandesh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
आप के मुद्दों की बात, खबरों के लिय जुड़े रहे...



No comments:
Post a Comment