Balrampur: महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कसौधन समाज की बैठक - Devipatan संदेश

Devipatan  संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad

Friday, 28 August 2026

Balrampur: महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कसौधन समाज की बैठक


Balrampur: महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कसौधन समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी 15 सितंबर को आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समाज के अध्यक्ष प्रभाकर कसौधन ने बताया कि महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ महर्षि कश्यप का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें महर्षि कश्यप के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही समाज में एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

समारोह को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी की गई है। समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की गई। 

बैठक में उपाध्यक्ष संतोष कसौधन, अभयदेव आर्य, रामकुमार, महामंत्री अमित कसौधन, आलोक कसौधन, नीरज कसौधन,विशाल कसौधन, जय ओम कसौधन, शोभित वैभव, घनश्याम कसौधन, श्याम सुंदर, अवधेश कुमार और विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad