रिपोर्ट: प्रभाकर कसौधन
हाफ मैराथन एवं तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति, एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इसके बाद युवा जागरण मंच के अंतर्गत ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर युवा संवाद एवं प्रश्नोत्तर गोष्ठी आयोजित हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर डीपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। युवा संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रश्न बेझिझक पूछे। आरएसएस के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रश्न पूछने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
छात्रा को प्रमाण पत्र देते जिला प्रचारक
कार्यक्रम में जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला कार्यवाह कृतमणि, नीलमणि, विभाग सेवा प्रमुख श्यामसुंदर, खंड कार्यवाह जसवंत, नगर कार्यवाह आलोक, नगर खंड विस्तारक सुशील कुमार, संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार, शिवकुमार, शिवम, अवधेश कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।




No comments:
Post a Comment