Devipatan Sandesh: देवीपाटन पीठाधीश्वर ने मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, देश-प्रदेश के कल्याण की कामना - Devipatan संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Thursday, 6 August 2026

Devipatan Sandesh: देवीपाटन पीठाधीश्वर ने मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, देश-प्रदेश के कल्याण की कामना


Balrampur:  तुलसीपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज ने गुरुवार को जनकपुर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर देश और प्रदेश के सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की है।

महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज ने प्रातःकाल देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत जनकपुर स्थित
मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचकर वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
रुद्राभिषेक के उपरांत महंत मिथिलेश नाथ योगी ने कहा कि भगवान शिव का अभिषेक करने से मानसिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के समापन पर आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं एवं बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुरोहित मातेश्वरी त्रिपाठी समाजसेवी राधेश्याम वर्मा, प्रदीप पांडे, अरुण गुप्ता, रितेश दुबे तथा गैसड़ी थाना प्रभारी राजकुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad