Health: 14 वर्ष की किशोरियों को लगवाएं एचपीवी टीका, पूरी तरह निःशुल्क - Devipatan संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Thursday, 6 August 2026

Health: 14 वर्ष की किशोरियों को लगवाएं एचपीवी टीका, पूरी तरह निःशुल्क

तुलसीपुर स्वास्थ्य अधीक्षक डा. सुजीत कुमार ने की यह अपील 

 Balrampur : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तुलसीपुर में 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए प्रभावी माना जाता है।


सीएचसी तुलसीपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि बाजार में इस टीके की कीमत लगभग दो से ढाई हजार रुपये है, जबकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक क्षेत्र की करीब 800 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। 

अभिभावकों से की यह अपील 

डॉ. सुजीत कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बेटियों को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं। इसके लिए आशा कार्यकर्ता या एएनएम से भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया एचपीवी टीका भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र किशोरी तक इस महत्वपूर्ण टीकाकरण का लाभ पहुंचाना है। अभिभावकों को किसी भी प्रकार की भ्रांति में न पड़ते हुए इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। 

बदलते मौसम को देखते हुए डॉ. सुजीत कुमार ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त पानी पीने तथा बुखार या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की भी अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad