
दिवाकर कसौधन
Balrampur: पचपेड़वा के जूड़ीकुइयां चौराहे स्थित मन्नत मैरिज हॉल में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के होनहारों को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद राम शिरोमणि वर्मा तथा आयोजक पॉपुलर नर्सिंग होम के संचालक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी डॉ. इश्तियाक अहमद ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली इशा श्रीवास्तव, बब्बू खान और ज्ञान प्रकाश मिश्रा तथा यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अर्जुन थारू को 51-51 हजार रुपये के चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही मेधावियों के अभिभावकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. अख्तर खान, पूर्व सदर विधायक धीरेंद्र सिंह धीरू, भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, सपा विधायक राकेश यादव, समाजसेवी सुनील मिश्रा, डॉ. कारसाज अहमद, डॉ. अफजाल अहमद सहित अनेक चिकित्सक, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को देते हुए भविष्य में अपने क्षेत्र और समाज की सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया।



0 Comments