वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Sunday, 12 July 2026

वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव

Balrampur : वैश्य समाज द्वारा नगर तुलसीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव रविवार को उत्साह एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के हनुमानगढ़ी तिराहे स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। उपस्थित लोगों ने भगवान शिव से कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। 

 वैश्य समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में नहीं मिला उचित स्थान : दिलीप गुप्ता 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि हिन्दू समाज की चार वर्ण व्यवस्था में वैश्य समाज आर्थिक रूप से सशक्त होने के बावजूद विभिन्न उपवर्गों में विभाजित है। ऐसे में समाज को संगठित कर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज व्यापार, उद्योग एवं व्यवसाय के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को गति देता है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में उसे अपेक्षित स्थान नहीं मिल सका है। उन्होंने समाज के लोगों से सेवा कार्यों के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा युवाओं को नेतृत्व के लिए आगे आने का आह्वान किया। 

 जिला उपाध्यक्ष रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि -- कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने व्यापारियों और वैश्य समाज के हितों से जुड़े अनेक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी सामाजिक एवं आर्थिक शक्ति का सकारात्मक उपयोग करते हुए संगठन को मजबूत बनाना चाहिए, ताकि प्रत्येक क्षेत्र में उसका प्रतिनिधित्व बढ़ सके। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जागरूकता, शिक्षा एवं जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2010 में हुए जानलेवा बम हमले के बाद स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में लौटने की स्मृति में नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की गई। 

 कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 
 कार्यक्रम में अवधेश कसौधन, प्रदीप गुप्ता, राधेश्याम चौरसिया, अमित मित्तल, अभय देव आर्य, सोमदेव आर्य, संतोष जायसवाल, विवेक मोदनवाल, सूरज मोदनवाल, विजय प्रताप सोनी, राम दयाल सोनी, जय सिंह, रमाशंकर कसौधन, शिव दयाल कौशल, राजेश अग्रवाल, ओम प्रकाश चौरसिया सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad