प्रभाकर कसौधन
भारत माता की जयघोष से गुंजा तुलसीपुर -हरैया मार्ग
Balrampur: नगर तुलसीपुर से हरैया, शिवपुरा होते हुए कौवापुर तक करीब 100 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए।
मंगलवार को तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की की अगुवाई में निबोरिया स्थित अटलांटा पब्लिक स्कूल से तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ हुआ। करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यात्रा का समापन कौवापुर ब्लॉक चौराहे पर हुआ। यात्रा अटलांटा पब्लिक स्कूल से कलश चौराहा, देवीपाटन, लालनगर, सिपहिया, महमूदनगर, हरैया, बरदौलिया, शिवपुरा, ललिया, बलदेवनगर और महाराजगंज होते हुए कौवापुर पहुंची। मार्ग में लाल नगर, महमूदनगर, हरैया और शिवपुरा समेत विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
देवीपाटन मंदिर पहुंचने पर मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी महाराज ने यात्रा को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ाया। महाराजगंज तराई चौराहे पर डॉ. हुकुम सिंह, संजय सिंह, गणेश प्रसाद सोनी, गौरव सिंह, विशाल गुप्ता, जगदंबा प्रसाद मिश्र, हाजी इकबाल और सत्यम श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने फूल-मालाओं से यात्रियों का स्वागत किया। कौवापुर में आयोजित समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का पवित्र प्रतीक है। आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को सदैव याद रखना चाहिए। जाति, मत, मजहब और क्षेत्र से ऊपर उठकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करना और हर घर तिरंगा फहराना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्रवीण सिंह विक्की ने बताया कि यात्रा में करीब चार हजार मोटरसाइकिलें और 10 हजार लोग शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा समर्थित व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल लाठ, स्वर्ण समाज अध्यक्ष विकास सोनी, समाजसेवी सत्यम श्रीवास्तव सहित प्रवेश कुमार मिश्रा, रामखेलावन वर्मा, मोनू सिंह, नंदकुमार वर्मा, रामदयाल सोनी, रामनाथ यादव और अरविंद वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tuesday, 18 August 2026
Home
Unlabelled
Tirangaa yatra: उमड़ा जनसैलाब, हजारों बाइकों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Tirangaa yatra: उमड़ा जनसैलाब, हजारों बाइकों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
आप के मुद्दों की बात, खबरों के लिय जुड़े रहे...





No comments:
Post a Comment