Balrampur news: एबीवीपी ने चलाया पॉलीथीन मुक्त अभियान, छात्राओं ने बनाए कागज के बैग - Devipatan संदेश

Devipatan  संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad

Saturday, 11 July 2026

Balrampur news: एबीवीपी ने चलाया पॉलीथीन मुक्त अभियान, छात्राओं ने बनाए कागज के बैग

Balrampur : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई तुलसीपुर द्वारा युवा सप्ताह के अंतर्गत अखिलेश्वर तिवारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पॉलीथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने कागज के बैग बनाकर लोगों को पॉलीथीन का उपयोग छोड़ने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्लास्टिक का प्रयोग से दूषित हो रहा पर्यावरण - मुन्नु तिवारी 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एबीवीपी नगर अध्यक्ष मुन्नु तिवारी ने कहा कि पॉलीथीन पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और पशु-पक्षियों के लिए गंभीर खतरा है। इसके अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है, नालियां जाम होती हैं और प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को पॉलीथीन का प्रयोग बंद कर कागज और कपड़े के थैलों का उपयोग करना चाहिए। 

दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास से करें पर्यावरण का सरंक्षण-अमन गुप्ता 
प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील करते हुए अमन गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक के स्थान पर कागज और कपड़े के थैलों का उपयोग अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

छात्राओं ने बनाए कागज के बैग
कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वयं कागज के बैग तैयार किए और लोगों से दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही स्वच्छ और हरित समाज का निर्माण संभव है। मौके पर निशांत तिवारी, छात्रा वंशिका गुप्ता, तृप्ति कसौधन, फरहान, सृष्टि कसौधन और हर्षित सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में सभी ने पॉलीथीन और प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad