Uttar Pradesh - तुलसीपुर की बेटियां राष्ट्रपति को बांधेंगी राखी, छात्राओं में उत्साह - Devipatan संदेश

Devipatan  संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad

Monday, 24 August 2026

Uttar Pradesh - तुलसीपुर की बेटियां राष्ट्रपति को बांधेंगी राखी, छात्राओं में उत्साह


 
दिल्ली रवाना से पूर्व देवीपाटन पीठाधीश्वर से लिया आशीर्वाद

Balrampur: रक्षाबंधन पर्व पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जनपद के तुलसीपुर की बेटियां राखी बांधेंगी। राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण मिलने के बाद छात्राओं में उत्साह का माहौल है। तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल की चार छात्राओं को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को राखी बांधने का अवसर मिला है। दिल्ली रवाना होने से पूर्व सोमवार को छात्राएं शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और मां पाटेश्वरी का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह और अध्यापिका अनीता गुप्ता मौजूद रहीं। 

 राष्ट्रपति को राखी बांधने वाली छात्राओं में कक्षा 12 की प्रगति पाठक, कक्षा 10 की हर्षिता यादव, कक्षा 12 की प्रस्तुति गुप्ता और कक्षा 9 की अनुष्का पांडेय शामिल हैं। छात्राओं के दिल्ली रवाना होने से पहले विद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्राएं 26 अगस्त को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। वहां महायोगी गुरु गोरखनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगी। 

प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने इसे विद्यालय परिवार और पूरे जनपद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।ग्रामीण और सीमावर्ती अंचल के विद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रपति से मिलने और उन्हें रक्षासूत्र बांधने का अवसर मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad