Balrampur: आजाद पार्क का हुआ भव्य पुनर्विकास, नवप्रतिमा स्थापना के साथ बदला ऐतिहासिक स्थल का स्वरूप - Devipatan संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad

Sunday, 16 August 2026

Balrampur: आजाद पार्क का हुआ भव्य पुनर्विकास, नवप्रतिमा स्थापना के साथ बदला ऐतिहासिक स्थल का स्वरूप


विरासत का सम्मान, विकास का संकल्प—नए स्वरूप में सजा बलरामपुर का ऐतिहासिक आजाद पार्क

Balrampur:  जनपद बलरामपुर में संतोषी माता मंदिर के निकट स्थित ऐतिहासिक आजाद पार्क के सुंदरीकरण, पुनर्विकास, नवप्रतिमा स्थापना एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का रविवार को विधिवत लोकार्पण किया गया।  मुख्य अतिथि शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पीठाधीश्वर महराज मिथलेशनाथ योगी जी व सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस ने बताया कि पुनर्विकास के बाद आजाद पार्क का स्वरूप पहले से अधिक आकर्षक, व्यवस्थित और भव्य हो गया है। पार्क में कराए गए सुंदरीकरण एवं नव निर्माण कार्यों से नगर की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ ही ऐतिहासिक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े इस स्थल को नई पहचान मिली है। नवप्रतिमा स्थापना के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली स्मृतियों और राष्ट्रनायकों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूती मिली है।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आजाद पार्क केवल एक पार्क नहीं, बल्कि बलरामपुर की ऐतिहासिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। इसके पुनर्विकास से इस महत्वपूर्ण स्थल को नई पीढ़ी के लिए अधिक उपयोगी एवं प्रेरणादायी बनाया गया है। यह स्थल युवाओं और नगरवासियों को देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग की याद दिलाता रहेगा।

समारोह में संत सर्वेश जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौम्य अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, डीपी सिंह बैस, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, सम्मानित सभासदगण, नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad