Uttar Pradesh: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, भतीजा घायल - Devipatan संदेश

Devipatan  संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad

Monday, 14 September 2026

Uttar Pradesh: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, भतीजा घायल

Balrampur । जनपद में तुलसीपुर क्षेत्र के मध्यनगरी गांव में सोमवार दोपहर खेत में सिंचाई कर रहे 40 वर्षीय धनीराम की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका 20 वर्षीय भतीजा शिवा साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के अनुसार, धनीराम और उनका भतीजा शिवा सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव के पास कैमा नाला के समीप स्थित अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने धनीराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल शिवा का उपचार शुरू किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुजीत ने बताया कि धनीराम की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। वहीं घायल शिवा की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad