CMO ने किया आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, चिकित्सक सहित 14 कर्मी मिले अनुपस्थित - Devipatan संदेश

Devipatan  संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad

Sunday, 17 December 2023

CMO ने किया आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, चिकित्सक सहित 14 कर्मी मिले अनुपस्थित

CMO ने किया आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले का  निरीक्षण, चिकित्सक सहित 14 कर्मी मिले अनुपस्थित

निरीक्षण करते CMO

बलरामपुर। रविवार को जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जहां पर पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क इलाज कराया गया। 

आयुष्मान स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में निरीक्षण किया। निरीक्षण में चार चिकित्सकों समेत कुल 14 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मी का वेतन रोकने का आदेश दिया है। 

CMO ने बताया कि रविवार को आयोजित आयुष्मान भव मेला जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य , प्राथमिक स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में 17 सितंबर से लगातार सप्ताह में एक दिन  आयोजन किया जा रहा है। यह 31 दिसंबर तक चलता रहेगा। आज जनपद में आयोजित आयुष्मान भव मेले में कुल 4653 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया। 

निरीक्षण के समय डॉ विजय कुमार, अरविंद मिश्रा जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा के चिकित्सक तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad