Shaktipeeth Devi Patan: गुप्त नवरात्रि की अष्टमी को सीएम योगी ने शक्तिपीठ देवी पाटन में की शक्ति की आराधना, गायों को खिलाया हरा चारा - Devipatan संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Tuesday, 21 July 2026

Shaktipeeth Devi Patan: गुप्त नवरात्रि की अष्टमी को सीएम योगी ने शक्तिपीठ देवी पाटन में की शक्ति की आराधना, गायों को खिलाया हरा चारा

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय देवीपाटन प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर जनपद बलरामपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में विधि-विधान से मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम करीब 5 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह लगभग 7 बजे वह मंदिर के गर्भगृह पहुंचे, जहां उन्होंने अष्टमी पूजन एवं विशेष आराधना की। दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने देवीपाटन पीठाधीश्वर एवं महंत के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया और उन्हें दुलार किया। गौशाला में कुछ समय बिताने के बाद वह वापस मंदिर परिसर आए। इस दौरान रास्ते में मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट वितरित की और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद" और "जय मां पाटेश्वरी" के जयघोष लगाए। मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। आगमन के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की थी। बुधवार को पूजा-अर्चना एवं गौसेवा के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad