Devipatan Sandesh: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें नामांकन - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Thursday, 2 July 2026

Devipatan Sandesh: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें नामांकन


Balrampur : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी बलरामपुर ने पात्र बच्चों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि निदेशालय महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा और उल्लेखनीय योगदान देकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे आवेदन के पात्र हैं, जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की हो। 

आवेदन के लिए भारत सरकार ने एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। पात्र बच्चे स्वयं अथवा किसी अधिकृत अधिकारी, संस्था या संगठन की अनुशंसा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी awards.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा प्रतिभाशाली बच्चा है, जिसने किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, तो उसका आवेदन समय से अवश्य कराएं, ताकि उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हो सके। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8826539322 अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-105, विकास भवन, बलरामपुर में संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad