Balrampur : फर्जी ढंग से विभिन्न सरकारी दस्तावेज बनवा कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे नेपालियों के खिलाफ पुलिस ने दोहरी नागरिकता का मामला दर्ज किया है। मामला सीमा क्षेत्र के जरवा कोतवाली का है । जांच के दौरान प्रकाश में आए 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कोतवाली में उपनिरीक्षक शंभु सिंह की तहरीर नामजद आरोपियों में अब्दुल कादिर सिद्दीकी, सलीम सिद्दीकी, अब्दुल अलीम, खुतीजा खातून, अब्दुल वाहिद, करीम सिद्दीकी, समीउल्लाह, अब्दुल रहमान, निसार अहमद, अब्दुल रहीम, जकरुनिशा, जाहिद खातून, हलीमा खातून, रेशमा, कमाल अहमद एवं जमीला निवासी बालापुर (जरवा), तथा शाहिद अख्तर, सनाउल्लाह, निसरत, नूरसबा, यासिर अराफात, ओसामा, सनाउल्लाह निवासी शीतलापुर (तुलसीपुर) और अनस सिद्दीकी, फातिमा सिद्दीकी एवं सोनू निवासी नगर तुलसीपुर सहित 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। तुलसीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मल्ल ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment