Balrampur: युवाओं को जागरुक कर राष्ट्र उत्थान को लेकर दिलाया गया संकल्प, गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम - Devipatan संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad

Sunday, 16 August 2026

Balrampur: युवाओं को जागरुक कर राष्ट्र उत्थान को लेकर दिलाया गया संकल्प, गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम


तुलसीपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा रविवार को गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गायत्री परिवार से जुड़े युवाओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों युवाओं ने सहभागिता की। कार्यशाला का शुभारंभ मां गायत्री के पूजन-अर्चन, मंत्र जाप एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। 

कार्यक्रम में युवाओं को वर्तमान सामाजिक चुनौतियों, उनकी जिम्मेदारियों तथा समाज, परिवार और राष्ट्र के उत्थान में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं को नशे एवं अन्य व्यसनों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।



अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचाने युवा-- देशबंधु तिवारी

अयोध्या जोन प्रभारी देशबंधु तिवारी ने युवाओं को अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानने और उन्हें विकसित करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा और क्षमता है, जिसे सकारात्मक दिशा देकर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

उठो जागो और लक्ष्य को प्राप्त करो

प्रांतीय युवा प्रभारी जयप्रकाश वर्मा ने ‘हमारे युवाओं के लक्ष्य एवं राष्ट्र जागरण में युवाओं का योगदान’ विषय पर युवाओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के सूत्र ‘उठो, जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो’ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चार प्रकार के बोध का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य जन्म सहज है, लेकिन मनुष्यता प्राप्त करना कठिन है। 

एमएलके डिग्री कॉलेज बलरामपुर के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. स्वदेश भट्ट ने युवाओं की मनोवैज्ञानिक चुनौतियों और उनके व्यक्तित्व विकास पर विचार रखे। डॉ. पल्लवी कश्यप ने वर्तमान पीढ़ी, जिसे जेन-जी कहा जाता है, के जीवन को उत्कृष्ट बनाने के लिए विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से प्रेरित किया। 

कार्यशाला के दौरान कन्हैया लाल ‘मधुर’ ने अपना स्वरचित गीत ‘आओ-आओ साथी आओ, इस धरती को स्वर्ग बनाने का संकल्प जगाओ रे’ प्रस्तुत कर युवाओं में उत्साह का संचार किया। इससे पूर्व प्रदीप गोयल, कन्हैया लाल ‘मधुर’ और श्रीराम भारती ने प्रेरणागीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय डीएवी कॉलेज बलरामपुर के प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव ने कराया। युवा परिजन राजीव गोयल तथा महिला मंडल की मीनू गुप्ता और मीरा मिश्रा ने संबंधित विषय सामग्री वितरित की। 


यह प्रमुख लोग रहे मौजूद 

कार्यशाला में बहराइच जनपद के वरिष्ठ परिजन सियाराम जायसवाल, हरिश्चन्द्र जायसवाल, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक सत्य प्रकाश शुक्ला, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला प्रभारी गुलाबचंद भारती, वरिष्ठ परिव्राजक राम भारती गोस्वामी, अमित कसौधन, अनुरोध पांडेय, सुमति कसौधन, सत्य प्रकाश गुप्ता, विनोद बरनवाल, मंजू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे। गायत्री परिवार बलरामपुर, गैसड़ी एवं पचपेड़वा से भी बड़ी संख्या में परिजन एवं युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। सुपर-50 ग्रुप के युवाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad