विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने सुमित यादव को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा और अवसर मिलने पर उनकी रचनात्मक एवं वैज्ञानिक सोच को नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। विद्यालय परिवार ने छात्र, गाइड शिक्षक और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सुमित यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्लास्टिक से ईंधन बनाने के नवाचार के लिए चयन
Balrampur: आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर के कक्षा 10 के छात्र सुमित यादव का सत्र 2025-26 में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक योजना के तहत चयन हुआ है। छात्र ने प्लास्टिक से ईंधन बनाने के नवाचार पर अपना विचार प्रस्तुत किया था, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। चयन के बाद छात्र को भारत सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
सुमित यादव ने योजना के अंतर्गत ‘मेकिंग फ्यूल फ्रॉम प्लास्टिक’ विषय पर आधारित अपना नवाचार प्रस्तुत किया था। प्लास्टिक कचरे से ईंधन तैयार करने की अवधारणा से जुड़े इस विचार का चयन इंस्पायर मानक अवॉर्ड के लिए किया गया। छात्र के नवाचार को विकसित करने और उसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में विद्यालय के गाइड शिक्षक अभिलेष कुमार मिश्रा, पीजीटी रसायन विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




No comments:
Post a Comment