Devipatan Mela: शारदीय नवरात्रि पर लगने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश - Devipatan संदेश

Devipatan  संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad

Wednesday, 7 October 2026

Devipatan Mela: शारदीय नवरात्रि पर लगने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

11 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्रि मेला, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर


प्रभाकर कसौधन 

Balrampur- शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन परिसर में बुधवार को शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई है। बैठक देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज के अध्यक्षता में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की। 15 दिवसीय देवीपाटन मेला 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि के साथ शुरू होगा। 

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, बिजली, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है। पुलिस की निगरानी में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। 

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर हेमंत गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी का मंदिर सेवादार अरुण गुप्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad