प्रभाकर कसौधन
Balrampur। राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, की चीनी मिल इकाई तुलसीपुर में श्रम एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में करीब 250 कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ टीम ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की। चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में परामर्श देते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
शिविर में एसीएमओ डॉ. ए.के. चौधरी व डॉ. ए.के. शुक्ला, डॉ. फैजान रजा, डॉ. अमित कुमार वर्मा, डॉ. अक्षय कुमार वर्मा, डॉ. सुजीत कुमार स्वास्थ्य अधीक्षक तुलसीपुर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान एवं शिशिर श्रीवास्तव ,चीनी मिल के यूनिट हेड आर.एस. प्रसाद, एचआर हेड आशीष प्रताप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment