Balrampur: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन - Devipatan संदेश

Devipatan  संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad

Monday, 12 October 2026

Balrampur: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन


प्रभाकर कसौधन 

Balrampur :  राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसद की ओर से महिलाओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा के अटल भवन कार्यालय से पैदल जुलूस निकाला और अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।  प्रदर्शन का नेतृत्व उतरौला नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सविता गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह ‘पिंकी’ और वंदना पासवान ने किया। 

उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कहा, “महिलाओं का सम्मान किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा और आचरण की मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा चुप नहीं बैठेगा। हम महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह ‘पिंकी’ ने कहा, “महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। ऐसे में महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं का सम्मान केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नेताओं के व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए। 

विरोध प्रदर्शन में आईटी सह संयोजक झूमा सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, साधना पांडेय, नंदिनी शुक्ला, सरिता शुक्ला, सुधा शुक्ला, सरोज तिवारी, सरिता गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, सुनीता सिंह, सुधा पांडेय, उर्मिला, रेखा गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, पूनम गुप्ता, कामिनी और पूनम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad