देवीपाटन मंदिर आगमन के दौरान उन्होंने नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की इन दो प्रमुख समस्याओं से मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। दिलीप कुमार गुप्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री की ओर से दोनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।
25 बीघा भूमि पर महिला चिकित्सालय की मांग
दिलीप कुमार गुप्ता ने हनुमानगढ़ी तिराहे के निकट पुराने अस्पताल परिसर की लगभग 25 बीघा खाली भूमि पर आधुनिक महिला चिकित्सालय स्थापित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि तुलसीपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। चिकित्सालय में स्त्री रोग, प्रसूति एवं बाल रोग विशेषज्ञों के साथ 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सके।
450 गांवों की बिजली समस्या का उठाया मुद्दा
दूसरे मांग पत्र में नई बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र को तुलसीपुर के 132 केवी विद्युत केंद्र से जोड़ने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों में खराबी आने पर तुलसीपुर नगर के बड़े हिस्से और करीब 450 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि दोनों समस्याओं का समाधान होने से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।



No comments:
Post a Comment