Balrampur News: गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर - Devipatan संदेश

Devipatan  संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad

Friday, 26 January 2024

Balrampur News: गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

बलरामपुर।  गणतंत्र दिवस के मौके पर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की इकाई तुलसीपुर के द्वारा स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर के मुख्य आयोजक जिले में ब्लडमैन के रूप में सुविख्यात आलोक अग्रवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से लगातार समय समय पर उनके द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। आज वर्ष 2024 का द्वितीय शिविर आयोजित हुआ, प्रथम शिविर 2 जनवरी को आयोजित किया गया था। आज के शिविर में इतनी ठंड एवं विपरीत मौसम के बावजूद 04 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदानियों में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार सिंह, महेश कुमार सिंह एवं राकेश कुमार गुप्ता सम्मिलित रहे। रक्तवीरों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। मौके पर

ब्लड बैंक के डॉ. प्रभात त्रिपाठी, एल. टी. - सी. पी. श्रीवास्तव,  एल. टी. - अशोक पांडेय, एल. टी. - सोनम तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, काउंसलर - हिमांशु तिवारी का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad