Balrampur: बलरामपुर में बुद्धा पार्क का होगा सौंदर्यीकरण व विस्तार - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Thursday, 19 March 2026

Balrampur: बलरामपुर में बुद्धा पार्क का होगा सौंदर्यीकरण व विस्तार

Balrampur: आदर्श नगरपालिका परिषद क्षेत्र में स्थित बुद्धा पार्क का सौंदर्यीकरण एवं विस्तार होगा। जिसका शिलान्यास आगामी सोमवार को बौद्ध धर्म के संतों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।

 नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा पार्क के विकास के लिए जीएसटी सहित लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पूर्व में पार्क की बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त हो जाने से सुरक्षा एवं सौंदर्य प्रभावित हो रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह परियोजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि विकास कार्य के अंतर्गत नई बाउंड्री वाल का निर्माण, हरित क्षेत्र का विस्तार, बैठने की बेहतर व्यवस्था, बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरणों की स्थापना तथा पार्क में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पार्क को आकर्षक और उपयोगी बनाने के लिए विशेष डिजाइन के तहत कार्य कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में बौद्ध धर्म के गुरुओं एवं अनुयायियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो धार्मिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम को संपन्न करेंगे। कार्यक्रम के बाद निर्माण कार्य को तेजी से शुरू कर निर्धारित समय में पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
स्थानीय नागरिकों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि पार्क के विकसित होने से क्षेत्र के बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यह स्थान सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad