UP CM: चैत्र नवरात्रि को लेकर समय से पूर्ण करें सभी तैयारियां : मुख्यमंत्री - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Wednesday, 11 March 2026

UP CM: चैत्र नवरात्रि को लेकर समय से पूर्ण करें सभी तैयारियां : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश 

  देवीपाटन शक्तिपीठ में उमड़ते हैं श्रद्धालु, सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता पर रहे विशेष जोर अधिकारियों को दिए निर्देश— 

प्रतिदिन करें जनसुनवाई, आमजन की शिकायतों का समयसीमा में हो निस्तारण 

 Balrampur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बुधवार को बलरामपुर में समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और आगामी चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है। इस दौरान Devi Patan Temple शक्तिपीठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि नवरात्र के अवसर पर मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्वच्छताकर्मी तैनात किए जाएं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की।

छांगुर जैसा व्यक्ति दोबारा न पनपे : मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहे। शोहदों, चेन स्नैचरों आदि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा ऐसे अपराधियों की फोटो सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर प्रदर्शित की जाए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाई जाए और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर निगरानी की जाए। नवधनाढ्य व्यक्तियों की संपत्तियों की भी जांच कराई जाए। मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि छांगुर जैसा व्यक्ति दोबारा पनपने न पाए। ग्राम चौकीदारों को सक्रिय किया जाए और सभी आवश्यक सूचनाएं साझा की जाएं। जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए तथा अपराधियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाए। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे मई तक पूर्ण किया जाए और इसे रिसर्च सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में थारू जनजाति एवं अन्य परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए, ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देने तथा राजस्व वाद, पैमाइश और विरासत के मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि शीघ्र ही मेडिकल की पढ़ाई शुरू कराई जा सके। बाढ़ से बचाव के लिए अभी से तैयारी शुरू की जाए तथा नदियों और पहाड़ी नालों के ड्रेनेज और चैनलाइजेशन का कार्य समय से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मातृ वंदना योजना, कन्या सुमंगला योजना और सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिलना चाहिए। जिला उद्योग बंधु और व्यापारी बंधुओं की नियमित बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।

 जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद बनाए प्रशासन 
 मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि गोवंश संरक्षण स्थलों को और सुदृढ़ किया जाए तथा वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और गोवंश की नियमित गणना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि तुलसीपुर और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्रों में सीएम कंपोजिट विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन का जनप्रतिनिधियों, आमजन और विभिन्न संस्थाओं से बेहतर संवाद होना चाहिए। सभी अधिकारी प्रतिदिन जनसुनवाई करें और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। स्कूल चलो अभियान की तैयारियां समय से पूरी हों मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो रहा है। सभी बच्चों को समय से ड्रेस, बैग, किताबें, जूते और मोजे उपलब्ध कराए जाएं तथा स्कूल चलो अभियान की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित किया जाए, ताकि मरीजों को जनपद में ही बेहतर इलाज मिल सके। 

 बैठक में ये रहे उपस्थित 
 बैठक में विधायक बलरामपुर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र, अवधेश कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष, कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह, आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, एडीजी अशोक मुथा जैन, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री दो दिवसीय भ्रमण पर आज बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे। बलरामपुर में विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत देवीपाटन मंदिर पहुंचे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad