रिपोर्ट: प्रभाकर कसौधन
Balrampur: तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व के प्रशिक्षण में छूटे कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण उन कार्यकर्ताओं के लिए रखा गया था, जिनका पूर्व में प्रशिक्षण नहीं हो सका था। कार्यक्रम तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के कैंप कार्यालय पर उनकी अध्यक्षता में पांच चरणों में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है और इसमें कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के उपाय बताने के लिए प्रेरित किया गया।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के हर वर्ग के लोगों से संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करते हैं, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रशिक्षण में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यप्रणाली, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, तुलसीपुर मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह, महाराजगंज तराई के विनय मिश्रा, डॉ. हुकुम सिंह तथा भाजपा पदाधिकारी विष्णु देव गुप्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment