बलरामपुर के अनिल कुमार द्विवेदी बने संस्कृत प्रतिभा खोज 2026-27 के राज्य संयोजक - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Saturday, 23 May 2026

बलरामपुर के अनिल कुमार द्विवेदी बने संस्कृत प्रतिभा खोज 2026-27 के राज्य संयोजक


Balrampur:  उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम, लखनऊ (भाषा विभाग) द्वारा संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से संचालित संस्कृत प्रतिभा खोज 2026-27 योजना के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर स्थित श्री राधाकृष्ण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्विवेदी को राज्य संयोजक नियुक्त किया गया है।

 राज्य संयोजक के रूप में उन्हें प्रदेश स्तर पर संस्कृत प्रतिभा खोज योजना के सुचारु संचालन एवं प्रभावी समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान तथा उन्हें प्रतियोगिता के माध्यम से मंच प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। 

शनिवार को विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अनिल कुमार द्विवेदी को शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि वह पूर्व में भी राज्य संयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

संस्कृत प्रतिभा खोज योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को संस्कृत साहित्य, व्याकरण एवं सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad