आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन, छात्रों को बताए गए योग के लाभ - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Thursday, 21 May 2026

आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन, छात्रों को बताए गए योग के लाभ

Balrampur: आदिशक्ति मां पाटेश्वरी विद्यापीठ, नंदमहरी, भंगहा कला में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शक्तिपीठ मंदिर देवी पाटन द्वारा संचालित इस प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में योग शिक्षा के प्रसार और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। 
शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीण बच्चों ने भी भाग लिया। योग शिविर के दौरान विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। 

प्रधानाचार्य निश्रल शुक्ला के मार्गदर्शन में छात्रों को ताड़ासन, वृक्षासन, पद्मासन और वज्रासन जैसे योगासन कराए गए। वहीं मानसिक तनाव कम करने और फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। योग प्रशिक्षक एस.आर. साहू ने बच्चों को दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति में भी वृद्धि होती है, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य निश्रल शुक्ला, योग प्रशिक्षक एस.आर. साहू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य निश्रल शुक्ला ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग और पढ़ाई के बढ़ते तनाव के बीच बच्चों के लिए योग और प्राणायाम बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad