Balrampur: भव्य रूप से मनाई गई आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की जयंती , मेधावियों का हुआ सम्मान - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Saturday, 9 May 2026

Balrampur: भव्य रूप से मनाई गई आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की जयंती , मेधावियों का हुआ सम्मान

प्रभाकर कसौधन 

महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, आयोजित हुआ विभिन्न कार्यक्रम 

Balrampur : महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई हाईस्कूल के टॉप-10 मेधावियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं महाराणा प्रताप तथा ब्रह्मलीन महंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीरों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के 96 होनहार विद्यार्थियों को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा प्राप्त गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 485 अन्य विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक एवं देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी महाराज का आशीर्वचन संदेश भी सुनाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डी.पी. सिंह ने मेधावियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एसओएफ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित करता है और विद्यालय के विद्यार्थी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो गर्व का विषय है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान पिछले वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से उनकी कक्षाओं की पुस्तकें निःशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, अभिभावक एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल शैक्षिक उत्सव के रूप में यादगार बना, बल्कि महाराणा प्रताप के शौर्य और पराक्रम को जीवंत करने वाला भी सिद्ध हुआ।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad