बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष प्रभाकर (बबलू) कसौधन ने समाज के सभी लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है, इसलिए सभी लोग मिलकर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें। उपाध्यक्ष रामकुमार कसौधन ने वार्ड स्तर पर समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले माह पुरानी बाजार क्षेत्र में वार्ड कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष उर्फ राजू कसौधन ने समाज के लोगों से सक्रिय रहने और अधिक से अधिक संख्या में आगामी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। साथ ही उन्होंने अगली बैठक में सभी सदस्यों से समय से पहुंचने और अनिवार्य रूप से शामिल होने का अनुरोध किया।
बैठक में महामंत्री आलोक कसौधन, मंत्री नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयओम कसौधन सहित शिवकुमार गुप्ता, श्याम सुंदर, विजय गुप्ता, वैभव कसौधन, प्रिय देव आर्य, अनूप गुप्ता, अवनीश कसौधन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में समाज के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।


No comments:
Post a Comment