RSS: तुलसीपुर में शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Saturday, 2 May 2026

RSS: तुलसीपुर में शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग

प्रभाकर कसौधन 

भारत माता की जय घोष के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का शुभारंभ 

 Balrampur: तुलसीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का तीन दिवसीय प्रारंभिक (प्रवेश) वर्ग शनिवार से स्थानीय श्रीराधाकृष्ण संस्कृत पाठशाला में प्रारंभ हुआ है। यह वर्ग 4 मई तक संचालित होगा। उद्घाटन सत्र का प्रारंभ जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार द्वारा  भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्पा अर्चन कर  किया गया। 

जिला कार्यवाह कीरीटमणि ने बताया कि प्रारंभिक वर्ग में लगभग 70 स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। वर्ग का मुख्य उद्देश्य नए स्वयंसेवकों को संघ की प्राथमिक रीति-नीति, अनुशासन एवं राष्ट्रवाद की भावना से परिचित कराना है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को शिविर में अनुशासन, संस्कार, हिंदू संस्कृति तथा चरित्र निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रभावना से जुड़े खेल एवं देशभक्ति गीतों का अभ्यास भी कराया जा रहा है, जिससे स्वयंसेवकों में राष्ट्रीय चेतना विकसित हो सके। साथ ही प्रातः जागरण, संघ स्थान पर शारीरिक व्यायाम, योगाभ्यास एवं बौद्धिक सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।
वर्ग को सफल बनाने में नगर विस्तारक अभिषेक कुमार, वर्ग मुख्य शिक्षक शिवम , नगर कार्यवाह श्रीप्रकाश, सह‌ कार्यवाहक आलोक कुमार , अवधेश कुमार, सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad