Nepal News नदी में डूबने से नेपाल घूमने गए युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Thursday, 7 May 2026

Nepal News नदी में डूबने से नेपाल घूमने गए युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा

कोयलावास नेपाल दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक
Balrampur: नेपाल में टहलने गए युवक का नदी में नहाते समय डूब कर मौत हो गई है। सूचना मिलने पर नेपाल पुलिस युवक का शव नदी से निकाल अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। युवक जनपद बलरामपुर के कोतवाली जरवा क्षेत्र का रहने वाला है। 

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के भारत नेपाल सीमा के पास कोतवाली जरवा क्षेत्र के मोहकमपुर गांव निवासी विक्रम विश्वकर्मा का बेटा अरविंद बुधवार को अपने दो दोस्तों निखिल पांडे 18 वर्ष और विवेक पांडे 14 वर्ष, निवासी रमवापुर तुलसीपुर के साथ सीमा क्षेत्र के उस पार नेपाल के कोयलावास घूमने गया था। दोपहर 3 बजे बॉर्डर पर एंट्री के बाद तीनों नेपाल के दारा नदी में नहाने चले गए। नहाते समय अरविंद गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस ने शव को निकाल कर पीएम के लिए भेजा है। नेपाल कोईलाबास के ग्राम प्रधान शकील ने बताया कि शव बॉर्डर पर आते ही परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

मृतक की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि दोपहर में घर से टहलने के लिए निकला था। कुछ घंटे बाद नेपाल में उसकी मौत की सूचना मिली है। बताया कि 25 अप्रैल को घर में बेटी की शादी थी। पति विक्रम के साथ अरविंद चेन्नई में मजदूरी करता था और एक महीने पहले ही घर आया था। विक्रम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार में 17 साल की बेटी ममता, 15 साल की आइसा और 2 साल का बेटा प्रियांशु है। दो साल पहले अरविंद को चेन्नई ले गए थे ताकि डबल मजदूरी से बेटी की शादी का खर्च जुटा सकें। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad