Balrampur - आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर में आयोजित विषयवार शिक्षक प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के मध्य विषयगत ज्ञान, नवीन शिक्षण पद्धतियों एवं शैक्षिक नवाचारों का आदान-प्रदान करना था।
कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों तथा नवाचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
इस दौरान प्रस्तुत प्रत्येक शिक्षक के प्रयास की सराहना की गई। प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण से कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बनाया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रस्तुतीकरण देने वाले शिक्षकों तथा उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डी. पी. सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम का द्वितीय एवं अंतिम दिवस बुधवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें शेष शिक्षक अपने-अपने विषयों का प्रस्तुतीकरण करेंगे। सभी संबंधित शिक्षकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने का अनुरोध किया गया है।

No comments:
Post a Comment