Devipatan Sandesh: मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, चयनित लाभार्थियों को मिलेंगे 5 हनी बॉक्स - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Friday, 10 July 2026

Devipatan Sandesh: मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, चयनित लाभार्थियों को मिलेंगे 5 हनी बॉक्स

Balrampur: जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में रोजगार का बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की उत्पाद विकास, मानकीकरण एवं गुणवत्ता विनिश्चयन योजना (हनी मिशन) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के 20 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को विभाग की ओर से पांच दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रत्येक लाभार्थी को मधुमक्खियों सहित पांच हनी बॉक्स निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे मधुमक्खी पालन शुरू कर स्वरोजगार स्थापित कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करना, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा मधुमक्खी पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय का स्थायी स्रोत विकसित करना है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन से शहद उत्पादन के साथ-साथ कृषि फसलों में परागण बढ़ने से उत्पादन में भी वृद्धि होती है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह जनपद बलरामपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक के पास मधुमक्खी पालन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होना आवश्यक है। आर्थिक रूप से कमजोर, बेरोजगार युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़े अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद नवीनतम फोटो, आधार कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति सहित आवश्यक दस्तावेज 20 जुलाई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, निकट जूनी धर्मशाला, नौशहरा, बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 9580503170 एवं 9839920756 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जनपद के युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों से इस योजना का लाभ उठाकर मधुमक्खी पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad