ABVP:इंटर व डिग्री कॉलेजों में इकाई गठन करेगा एबीवीपी, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Saturday, 4 July 2026

ABVP:इंटर व डिग्री कॉलेजों में इकाई गठन करेगा एबीवीपी, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Balrampur : नगर तुलसीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई की बैठक दीप नारायण सिंह डिग्री कॉलेज में नगर अध्यक्ष मुन्नू तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र के लिए कॉलेज इकाई गठन, नगर इकाई विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।

नगर पदाधिकारी अमन गुप्ता ने बताया कि तुलसीपुर नगर क्षेत्र में पांच इंटर कॉलेज और तीन डिग्री कॉलेज सहित कुल आठ प्रमुख शिक्षण संस्थान हैं। परिषद इन सभी संस्थानों में नई इकाइयों का गठन करेगी। इसके लिए पदाधिकारी लगातार विद्यालयों और महाविद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं से संपर्क कर रहे हैं तथा उन्हें परिषद की विचारधारा, छात्र हितों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से अवगत करा रहे हैं। नगर अध्यक्ष मुन्नू तिवारी ने कहा कि कॉलेज इकाई गठन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक पदाधिकारी अपने निर्धारित कॉलेज में नियमित संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि एबीवीपी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता और छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करती रही है तथा नए सत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, नगर इकाई का विस्तार करने तथा निर्धारित समय के भीतर सभी आठों शिक्षण संस्थानों में इकाई गठन का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर तहसील प्रमुख डॉ. पवन शर्मा, नगर मंत्री रोहित सिंह सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad