‘पीडीए’ का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी, सपा अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई : बृजेश पाठक - Devipatan संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Saturday, 8 August 2026

‘पीडीए’ का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी, सपा अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई : बृजेश पाठक

जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाएं
Balrampur: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को जिला मेमोरियल चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी, ओपीडी, नेत्र शल्य कक्ष, टेलीमेडिसिन कक्ष और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जानी। 

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर किफायती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा टेलीमेडिसिन सेवा का अधिक से अधिक लाभ जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने को कहा।
अस्पताल में अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को इनके संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दो क्षय रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम और एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती और स्वास्थ्य उपकेंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को कहा।

 उन्होंने एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाने तथा जिला मेमोरियल चिकित्सालय को जनपद के मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। सीएमओ और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित रूप से सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण कर कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, सीएमओ, एएसपी विशाल पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


पीडीए’ का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी - बृर्जेश पाठक

 जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘पीडीए’ का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। सपा को प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है और वह अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्तमान में अपने अंतर्द्वंद्व से गुजर रही है। 

बृजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला था। स्कूलों में शिक्षकों की कमी थी और अस्पतालों में चिकित्सकों के पद रिक्त थे। भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के आधार पर काम कर रही है तथा गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। 

जिला अस्पताल के निरीक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को मौके पर जाकर देखा गया और मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि बलरामपुर जनपद सरकार के विकास एजेंडे में महत्वपूर्ण है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। 

उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मिलने वाली शिकायतों की जांच कराई जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad