School news: आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर का तीसरा दिन रहा गतिविधियों से भरपूर - Devipatan संदेश

आपके मुद्दों की बात, क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Tuesday, 27 May 2025

School news: आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर का तीसरा दिन रहा गतिविधियों से भरपूर

तुलसीपुर स्थित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर के तीसरे दिन बच्चों ने विविध गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर संयोजक श्री ज्ञानेश्वर नाथ मिश्रा ने मंगलवार को शिविर का निरीक्षण कर बच्चों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

शिविर के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से योग, कला, खेल, तकनीकी शिक्षा और सार्वजनिक वक्तृत्व जैसे क्षेत्रों में सत्र आयोजित किए गए। योगाभ्यास सत्र में विद्यालय के शिक्षक श्री मनोज यादव के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार, वृक्षासन एवं श्वास नियंत्रण अभ्यास कराए गए, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कला और क्राफ्ट सत्र में प्राची सिंह एवं अन्य शिक्षकों द्वारा बच्चों को समूहों में विभाजित कर चित्रकला, हस्तशिल्प और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को उभारा गया। खेल सत्र में  रजनीश मिश्रा द्वारा शतरंज और कैरम जैसे इनडोर खेलों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों ने मनोरंजन के साथ-साथ मानसिक विकास का भी अनुभव किया।


शैक्षिक नवाचार के अंतर्गत स्मार्ट टीवी और वर्चुअल लैब के माध्यम से बच्चों को प्रायोगिक शिक्षा से जोड़ा गया। रोचक और इंटरैक्टिव तरीकों से बच्चों को विज्ञान एवं तकनीकी विषयों की जानकारी दी गई, जिससे उनके डिजिटल कौशल में भी वृद्धि हो रही है।


बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करने हेतु सुजीत शुक्ला, आकांक्षा सिंह और शिवांगी श्रीवास्तव के निर्देशन में पब्लिक स्पीकिंग सत्र आयोजित किया गया। वहीं, हेमलता सिंह द्वारा कहानी लेखन, वाचन, वृक्षारोपण और बागवानी जैसी गतिविधियों ने बच्चों को प्रकृति और साहित्य के प्रति संवेदनशील बनाया।


शिविर का सफल संचालन विद्यालय के समर्पित शिक्षकगण द्वारा किया जा रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. डी. पी. सिंह ने शिविर का निरीक्षण करते हुए बच्चों को सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया और शिक्षकों को बच्चों की रुचि के अनुसार गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए।

यह ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आ रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad