Balrampur News:डीएम ने कलेक्ट्रेट और तहसीलों में तैनात अधिकारियों में कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Monday, 2 June 2025

Balrampur News:डीएम ने कलेक्ट्रेट और तहसीलों में तैनात अधिकारियों में कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

लिपिकीय संवर्ग के नौ कर्मियों के कार्य पटल में बदलाव, कई एसडीएम भी बदले गए

बलरामपुर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट एवं जनपद की तहसीलों में तैनात लिपिकीय संवर्ग के नौ कर्मचारियों के कार्य पटल में परिवर्तन किया है। इसके अतिरिक्त उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।     
जारी आदेश के अनुसार, कलेक्ट्रेट में कार्यरत इरशाद अली खान को अब रीडर, न्यायालय जिलाधिकारी के साथ-साथ विशेष कार्याधिकारी, जिलाधिकारी एवं सामान्य सहायक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार को स्टांप सहायक एवं प्रभारी नाजिर सदर के पद पर तैनात किया गया है। 

आनंद कुमार को कलेक्ट्रेट से स्थानांतरित करते हुए तहसील बलरामपुर में ए.डब्ल्यू.बी.एन. पटल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्री चौधरी को तहसील बलरामपुर से स्थानांतरित कर परिवाद सहायक, जनसूचना सहायक एवं ई-गवर्नेंस पटल, कलेक्ट्रेट में तैनात किया गया है। रवि प्रकाश शुक्ला को रीडर सहायक, प्रमाण पत्र सहायक एवं आईजीआरएस पटल का कार्यभार सौंपा गया है। मैराज हैदर को तहसील बलरामपुर से स्थानांतरित कर ईआरके व डीएलआरसी पटल, कलेक्ट्रेट में तैनात किया गया है। रूपनारायण को तहसील उतरौला से स्थानांतरित कर कलेक्ट्रेट में रीडर अपर जिलाधिकारी एवं आशुलिपिक अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। पाटेश्वरी प्रसाद को रीडर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं जनगणना सहायक बनाया गया है। संजय कुमार श्रीवास्तव को आरआरके, जेआरके एवं अरेंजर, राजस्व अभिलेखागार पटल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अपर उप जिलाधिकारी व अपर जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर राकेश कुमार जयंत को अब उप जिलाधिकारी, तहसील तुलसीपुर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं अभय कुमार सिंह, जो अब तक तहसील तुलसीपुर के एसडीएम थे, उन्हें उप जिलाधिकारी (न्यायिक), तुलसीपुर बनाया गया है।
उप जिलाधिकारी (न्यायिक), उतरौला अवधेश कुमार को कलेक्ट्रेट में अपर उप जिलाधिकारी, बलरामपुर के रूप में नई तैनाती दी गई है। राजेन्द्र बहादुर, उप जिलाधिकारी उतरौला को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ उप जिलाधिकारी (न्यायिक) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad