Up News: राहुल गांधी को रहती है पाकिस्तान की चिंता अधिक-पंकज सिंह - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Wednesday, 11 June 2025

Up News: राहुल गांधी को रहती है पाकिस्तान की चिंता अधिक-पंकज सिंह

प्रभाकर कसौधन 

Balrampur: आतंकवादी मारे जाते हैं या पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई होती है तो राहुल रोना रोते हैं। उन्हें भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व करने के बजाय पाकिस्तान के नुकसान की चिंता अधिक रहती है। उक्त बातें बुधवार को बलरामपुर भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वा नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए कही। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी तो हर बात का सबूत मांगते हैं। ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश की सेना के साहस का परिचायक है। आज पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है, जबकि पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है। मोदी सरकार रक्षा बजट पर विशेष ध्यान दे रही है। पाकिस्तान एयरवेस व आतंकी शिविरों को टॉरगेट बनाने के लिए ज्यादातर स्वदेशी मिशाइलों का प्रयोग किया गया। भारत के बनाए मिशाइलों की मांग विश्व में बढ़ी है। पूरी दुनिया में भारत के प्रति विश्वास बढ़ा है।
 केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में भाजपा के द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलरामपुर पहुंचे। बलरामपुर पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अटल भवन पहुंचकर तुलसीपार्क में लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जिसके बाद भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
 एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोयडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के शासन का 11 वर्ष पूर्ण हुआ है। जन कल्याण की योजनाओं के जरिये भारत देश विकसित बनने की ओर है। पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। कहा कि सुशासन लोकतंत्र की मुख्य कड़ी है। यह भाजपा सरकार की संस्कृति बन गई है। एक उत्तरदायी सरकार के रूप में कार्य कर रही है। जनता के साथ चलने वाली सरकार है। 2014 के पूर्व तुष्टिकरण की राजनीति थी। आज अच्छे नीयत के साथ नीतियां बनाई जा रही हैं। आईएमएफ का लगता है कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन 49 प्रतिशत भारत देश में होता है। मोबाइल का प्रयोग आज देश में 116 करोड़ लोग कर रहे हैं। योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए इनकम टैक्स स्लैब में केन्द्र सरकार ने बदलाव कर संजीवनी देने का काम किया है। 
अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि 2014 के बाद केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 23 शहरों में मैट्रो रेलवे की सुविधा मिल रही है। 99 प्रतिशत गांवों तक सड़क की कनेक्टीविटी मिल चुकी है। 2014 के बाद देश 160 एयरपोर्ट नए बनाए गए हैं। नारी सशक्तिकरण के तहत भारतीय सेना ने महिलाओं के लिए स्थायी नियुक्ति की गई है। भारत देश में आज सबसे ज्यादा महिला पायलेट हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार एक विजन व निश्चित मिशन के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। गरीबों को आयुष्मान कार्ड के जरिये पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज सरकार दे रही है। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, नपाप अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वैस, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। खबर को सही करे

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad