Balrampur News: एकल विद्यालय द्वारा भव्य रूप से मनाया गया गंगा दशहरा - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Thursday, 5 June 2025

Balrampur News: एकल विद्यालय द्वारा भव्य रूप से मनाया गया गंगा दशहरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जयंती पर दीर्घायु की कामना की गई 

प्रभाकर कसौधन 

 बलरामपुर। देवीपाटन क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित सिरिया नदी तट पर बुधवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध एकल विद्यालय समूह द्वारा किया गया। इस दौरान वैदिक विधि-विधान से मां गंगा की आरती और पूजन किया गया। कार्यक्रम में तुलसीपुर, गैसड़ी और पचपेड़वा ब्लॉक के एकल विद्यालय संस्थान से जुड़े शिक्षक, शिक्षिकाएं और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 53वीं जयंती मनाई गई।
उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और भविष्य में राष्ट्रहित में सतत कार्य करते रहने की मंगलकामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज कुमार जयसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की आरती कर किया। कार्यक्रम को भक्तिपूर्ण और संस्कारमय वातावरण देने हेतु एकल संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर अधिवक्ता जसवंत कुमार यादव, अधिवक्ता अशोक कुमार, प्रमुख धर्मपाल, आचार्य मनोज कुमार, रोशनी पांडेय, सपना, निर्मला, शिवानी थारू, राजन मिश्रा, पचपेड़वा संंच प्रमुख रिंकी सहित अन्य पदाधिकारी व अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल को दीपों और पुष्पों से सजाया गया था। गंगा तट पर गूंजते वैदिक मंत्र, दीपदान और भजन-कीर्तन से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad