Nepal News: भारत-नेपाल व्यापार संबंधों को मजबूती देने की पहल, कोयलाबास सीमा व्यापार सरलीकरण की उठी मांग - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Thursday, 19 June 2025

Nepal News: भारत-नेपाल व्यापार संबंधों को मजबूती देने की पहल, कोयलाबास सीमा व्यापार सरलीकरण की उठी मांग

प्रभाकर कसौधन 

बलरामपुर। नेपाल के गढ़वा बाजार में पर्यटन विकास, कृषि और वाणिज्य महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के तुलसीपुर से व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। नेपाली व्यापारियों ने नेपाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश बसेल के अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

                              👆

तुलसीपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने भारत-नेपाल सीमा पर हो रही व्यापारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लुंबिनी की सांसद श्रीमती लुका विका ने भारतीय व्यापारियों द्वारा नेपाल में ट्रैफिक पुलिस की ओर से की जा रही परेशानियों की शिकायत को गंभीरता से लिया और समाधान का आश्वासन दिया।
कोयलाबास सीमा पर व्यापारिक गतिविधियों के सरलीकरण की मांग करते हुए उद्योग मंडल ने स्थायी सीमा चौकी की तर्ज पर व्यवस्था बनाए जाने और मुद्रा विनिमय के लिए सीमा पर काउंटर खोले जाने की मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान देउखुरी उद्योग व्यापार संघ लमही की कार्यसमिति की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें भारत-नेपाल व्यापारिक सहयोग को लेकर विचार-विमर्श हुआ। 
महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं जिनमें लोकनृत्य और झांकियाँ विशेष आकर्षण रहीं। कार्यक्रम में राधेश्याम चौरसिया, रूपचंद गुप्ता, महेश गोयल, प्रदीप गुप्ता, राम गोपाल कसौधन, जय सिंह, विजय प्रताप सोनी, विक्की गुप्ता, रामदयाल सोनी, दीपक सोनी,तथा नेपाली गढ़वा उद्योग व्यापार संघ चिंता प्रसाद पोखेल,दुखहरन यादव,दुखराम चौधरी,राजन खनाल,शिवराज पंथी सहित लुंबिनी प्रांत के उद्योग व्यापार मंडल के कई केंद्रीय सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad