कार्यक्रम में विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, रूपेंद्र त्रिपाठी, शाहिद अली, आशीष कुमार, ख्याति श्रीवास्तव, प्रशंसा मिश्रा आदि ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर बच्चों को डॉ. रंगनाथन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं मौली, अक्षिता, सात्विक भार्गव, पीहू, अरीबा, वृद्धि, संस्कृति, स्मृति, प्रणव, रिशीत, अरीबा आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने पुस्तकालय दिवस पर डॉ. रंगनाथन के जीवन एवं कार्यों के बारे में विचार प्रस्तुत किए, पुस्तकों के महत्व पर चर्चा की और अपने भावी जीवन को पुस्तकों से जोड़ने का संकल्प लिया।
पुस्तकालय दिवस' पर याद किए गए डॉ. एस. आर. रंगनाथन
0
August 13, 2025
बलरामपुर। फ़ातिमा स्कूल बलरामपुर में डॉ. एसआर रंगनाथन के जन्मदिवस के अवसर पर पुस्तकालय दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर एलिम किंडो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला तथा पुस्तकालय के महत्व को रेखांकित किया।
विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस सिस्टर लीबिया ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित किए और पुस्तकालय के महत्व एवं विभिन्न प्रकार की पुस्तकों के बारे में जानकारी दी।