Balrampur News: पचपेड़वा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयघोष से गूंजा नगर - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Wednesday, 13 August 2025

Balrampur News: पचपेड़वा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयघोष से गूंजा नगर

नगर पंचायत पचपेड़वा में  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अद्भुत और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। सुबह से ही नगर में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सैकड़ों की संख्या में पुरुष, युवा हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। सभी के चेहरों पर देशप्रेम और गर्व की चमक स्पष्ट झलक रही थी। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” जैसे जोशीले नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
यात्रा नगर के मुख्य चौराहे से प्रारंभ होकर बाजार, स्टेशन रोड, बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः प्रारंभिक स्थल पर पहुंची। रास्ते में लोगों ने तिरंगा यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया। 
पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारी आज़ादी, बलिदान और गर्व का प्रतीक है। यह केवल ध्वज नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता और एकता की पहचान है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। कई युवा मोटरसाइकिल और साइकिल पर तिरंगा लहराते हुए आगे-आगे चल रहे थे, जो यात्रा का आकर्षण बने।
पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। अंत में राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पचपेड़वा की यह तिरंगा यात्रा न केवल एक कार्यक्रम बनी, बल्कि उसने नगरवासियों के दिलों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad