गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का समापन, 5,2068 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Sunday, 8 February 2026

गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का समापन, 5,2068 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

अंतिम दिन रविवार को देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित हुआ मेगा स्वास्थ्य कैंप 

 Balrampur: गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के छठें संस्करण का देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित वृहद मेगा स्वास्थ्य कैंप के साथ समापन किया गया। तीन दिवसीय इस अभियान के तहत कुल 5,2068 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उपचार किया गया, जिससे हजारों लोगों को राहत मिली। 

यात्रा के अंतर्गत पहले दो दिनों में 68 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जहां ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। तीसरे दिन रविवार को देवीपाटन मंदिर परिसर में मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य जांच व परामर्श प्राप्त किया। मेगा स्वास्थ्य कैंप में प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से लगभग 300 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी महाराज ने चिकित्सकों और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) की टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और ग्रामीण व नेपाल सीमा से सटे पिछड़े क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनते हैं। 
एनएमओ के जिला सचिव विकल्प मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत नेपाल सीमा से सटे गांवों को चिन्हित कर कुल 68 स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए, जहां सभी मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवाएं उपलब्ध कराई गईं। 

16 लोगों ने किया रक्तदान
 गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के समापन पर आयोजित स्वास्थ्य कैंप में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवीण कुमार ने स्वयं रक्तदान करते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। 
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, यशवंत यादव,बाबी, आलोक कसौधन, श्रीप्रकाश भारद्धाज सहित 16 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को देवीपाटन पीठाधीश्वर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवीण कुमार, जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार, प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, यात्रा संयोजक राम कृपाल शुक्ला, कीर्ति मणि (जिला कार्यवाह), नीलमणि (विभाग मार्ग प्रमुख), शिवम, अवधेश कुमार, आलोक कसौधन, एनएमओ के जिला अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम वर्मा, डॉ. एमएलबी. भट्ट, डॉ. ओएन पांडेय, डॉ. शिवम,डा ताबसी, डॉ. अभिषेक, डॉ. विनोद और डॉ. घनश्याम वर्मा मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad