तुलसीपुर नगर में फागुन माह की भक्ति रस से सराबोर संध्या उस समय और भी अलौकिक हो उठी, जब श्याम सेवक कुटुंब तुलसीपुर परिवार के तत्वावधान में भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” और “श्याम तेरी बंसी पुकारे आधी रात को” जैसे मधुर भजनों की स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मध्य रात्रि तक श्रद्धालु भगवान श्याम के भजनों पर झूमते रहे और पूरा पंडाल जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम से पूर्व भगवान श्याम का भव्य दरबार सजाया गया था, जिसे आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाकर दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया। दरबार के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा का आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भजन संध्या में कानपुर से आए प्रसिद्ध गीतकार राज रस्तोगी और कटिहार से पधारे आदर्श दाधीच ने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही भजन “खाटू वाले श्याम” और “मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ” की प्रस्तुति हुई, श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन हो गए। देर रात तक भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते बाबा की भक्ति में डूबे रहे।
फागुन महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद प्रदान किया गया। भजन संध्या में प्रमुख रूप से भाजपा नेत्री शेरावाली शुक्ला और तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा भी शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजकों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
भजन संध्या से एक दिन पूर्व रविवार शाम भव्य निशान यात्रा भी निकाली गई थी, जिसने पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में अनिल लाठ, रवि अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल और जतिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Monday, 9 February 2026
Home
Devi patan sandesh
Khatu Shyam
Khatu Shyam: श्याम बाबा के भजनों पर देर रात घूमते रहे श्रद्धालु ,लगते रहे श्याम बाबा के जयकारे
Khatu Shyam: श्याम बाबा के भजनों पर देर रात घूमते रहे श्रद्धालु ,लगते रहे श्याम बाबा के जयकारे
Tags
# Devi patan sandesh
# Khatu Shyam
Share This
About Devipatan Sandesh
Khatu Shyam
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
आप के मुद्दों की बात, खबरों के लिय जुड़े रहे...




No comments:
Post a Comment