Balrampur : महान समाज सुधारक, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को महाराणा प्रताप जन्म जनजातीय सेवा संस्थान द्वारा भव्य कार्यक्रम गैसड़ी स्थित अंबेडकर स्मारक पर किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अगुवाई संस्थान के अध्यक्ष मदन जायसवाल ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अंबेडकर स्मारक पर एकत्र होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के माध्यम से एक मजबूत और समतामूलक भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक सशक्त और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान स्मारक स्थल पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पवन कुमार मौर्य, सतीश यादव, सुशील वर्मा, रविंद्र वर्मा, अजीत कुमार पांडेय, प्रदीप सैनी, विक्रम यादव, श्याम प्रकाश यादव, चंद्रभान, राजू प्रजापति, कन्हैया लाल मौर्य, राजेश्वरी मौर्य, लाखेन्द्र प्रताप यादव, जय सिंह यादव, अखिलेश कुमार गौतम, निरंकार मौर्य, अमर सिंह मौर्य, दिनेश मौर्य, भोला नाथ वर्मा, मुख्तार अहमद, सलीम अंसारी, बृजेश कुमार एवं विनीत कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment