Cm Yogi: योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर विश्व हिंदू महासंघ चलाएगा विशेष सनातन जागरण अभियान - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Saturday, 30 May 2026

Cm Yogi: योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर विश्व हिंदू महासंघ चलाएगा विशेष सनातन जागरण अभियान


प्रभाकर कसौधन 

Balrampur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ द्वारा जनपद भर में विशेष धार्मिक एवं सामाजिक अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 5 जून से शुरू होकर 11 जून तक गांव से लेकर जिला स्तर तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, दीप प्रज्ज्वलन, रुद्राभिषेक, सनातन जागरण कार्यक्रम तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 



इस संबंध में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की ओर से जिले के गांव-गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत गांवों के मंदिरों में 55 दीप जलाकर धार्मिक वातावरण का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गांवों में बैठकों का आयोजन कर लोगों को सनातन संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव स्तर पर जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि अभियान के समापन अवसर पर 11 जून को दीप पाठ मंदिर स्थित गोरख मंडपम सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विशेष सनातन जागरण कार्यक्रम होगा, जिसमें जनपद भर से विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मनोज प्रजापति तथा रेखानंद गिरी जी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके अलावा अभियान के अंतिम दिन बलरामपुर में एक वृहद रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तथा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इस संबंध में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं रणनीति तय की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी, मीडिया प्रभारी जय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता का आह्वान किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad