गलत मीटर रीडिंग पर कार्रवाई के बाद फिर बहाल हुआ मीटर रीडर, उपभोक्ताओं में नाराजगी - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Saturday, 6 June 2026

गलत मीटर रीडिंग पर कार्रवाई के बाद फिर बहाल हुआ मीटर रीडर, उपभोक्ताओं में नाराजगी


बिजली विभाग में मीटर रीडिंग कर्मियों की कार्यशैली को लेकर लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वर्ष 2024 में गलत मीटर रीडिंग के आरोप में कार्रवाई का सामना कर चुके एक मीटर रीडर को दोबारा कार्य पर लगाए जाने से स्थानीय उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, तुलसीपुर क्षेत्र में कार्यरत मीटर रीडर मनीष शुक्ला के खिलाफ वर्ष 2024 में गलत मीटर रीडिंग दर्ज करने की शिकायतें मिली थीं। मामले की जांच के बाद तत्कालीन कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग द्वारा उन्हें कार्य से हटा दिया गया था।

हालांकि, कुछ माह बाद मीटर रीडिंग एजेंसी द्वारा उन्हें पुनः कार्य पर लगा दिया गया। इससे उपभोक्ताओं के बीच सवाल उठने लगे हैं कि जिस कर्मचारी पर पहले कार्रवाई हो चुकी है, उसे दोबारा जिम्मेदारी कैसे सौंप दी गई।

मामले में विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) राम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024 में गलत मीटर रीडिंग के आरोप में मनीष शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और उन्हें कार्य से हटाया गया था। अब जानकारी मिली है कि संबंधित एजेंसी द्वारा उन्हें पुनः मीटर रीडिंग के कार्य में लगाया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad