Madrasa: फर्जी नियुक्ति मामले में मदरसा लिपिक गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी - Devipatan संदेश

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9453104428

Post Top Ad


Friday, 13 February 2026

Madrasa: फर्जी नियुक्ति मामले में मदरसा लिपिक गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Balrampur। पुलिस ने मदरसा जामिया अनवर उलूम में फर्जी नियुक्ति के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित मदरसा लिपिक अजीज अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तुलसीपुर स्थित मदरसा जामिया अनवारुल उलूम में मो. हसन रजा पुत्र स्व. जैफुल्ला खान को शिक्षक पद के बजाय गलत तरीके से कनिष्ठ सहायक पद पर फर्जी एवं कूटरचित शपथ पत्र और स्टांप के आधार पर नियुक्त किया गया था। शिकायत पर उच्चस्तरीय जांच में अनियमितता पाए जाने पर मदरसा के प्रधानाचार्य मेराज अहमद, लिपिक अजीज अहमद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे नथुनिया मोड़ से आगे पुल के पास से आरोपी अजीज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अजीज अहमद अंसारी के खिलाफ पहले से ही छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में बलरामपुर के कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा थाना तुलसीपुर में वित्तीय अनियमितता, एक सहायक अध्यापक की फर्जी नियुक्ति, वेतन बिल प्रस्तुत कर सरकारी धन के गबन समेत अन्य मामलों में भी उसके विरुद्ध कार्रवाई दर्ज है। पूरे मामले पर चयन समिति पर अब तक कोई कार्रवाई न होने से अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और बड़े खुलासे तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad